फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जेल में 16 मामलों की जिला जज ने की सुनवाई

Tue, 20 Jun 2023 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
जेल के निरीक्षण के दौरान बंदियों से पूछीं समस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला जज जय प्रकाश तिवारी, डीएम सत्येन्द्र कुमार और एसपी डॉ. कौस्तुभ ने जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला जज ने विचाराधीन 16 बंदियों के मामलों की सुनवाई की।
जिला जज ने बंदियों से जेल प्रशासन से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। अधिकांश बंदियों ने जेल की समस्याओं के बारे में बताया। जिला जज ने जेल अधीक्षक को बंदियों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। जिला जज ने गवाही वाले मामलों की सूची न्यायालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उन बंदियों की सूची भी उपलब्ध कराने के लिए कहा जिनके पास वकील या जमानतदार नहीं हैं। उन्होंने ऐसे बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जेल प्रशासन के माध्यम से वकील एवं आवश्यक सहायता देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


जिला जज ने अस्पताल में भर्ती बंदियों का नियमित चिकित्सीय परीक्षण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से संपर्क कर दिव्यांग बंदियों के लिए ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला बंदियों व बच्चों में जिला न्यायालय व प्रशासन की ओर से खाद्य सामग्रियों व उपहारों का वितरण किया गया। निरीक्षण के बाद जिला जज की अध्यक्षता में विचाराधीन बंदियों के 16 मामलों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन

केस की धाराओं व गुणवत्ता के आधार पर विचाराधीन मामलों में आवश्यक राहत देने के संदर्भ में जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया। इस दौरान दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कमलेश्वर पांडेय, सीजेएम सौरभ श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें