पनियरा। क्षेत्र के दो लोगों को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने जिला बदर की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सतगुर निवासी पप्पू मौर्य को मारपीट, बलवा सहित आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। नरकटहा धर्मेंद्र यादव विभिन्न मामलों में केस दर्ज है। इस कारण से आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए गुंडा की रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसपर जिलाधिकारी ने छह माह की अवधि के लिए दोनों अभियुक्तों पर जिला बदर की कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि दोनों अभियुक्तों को सिद्धार्थनगर जिले के कोतवाली में भेजा गया है। संवाद