महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में एनएचएआई-24 गोरखपुर-सोनौली और रेलवे लाइन घुघली-नौतनवा वाया महराजगंज राजमार्ग निर्माण के संदर्भ समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने मुआवजा भुगतान, संरचनाओं को हटाने, छूटे हुए मकानों का मूल्यांकन, वृक्षों के कटान आदि के संबंध में चर्चा की गई। उन्होंने मुआवजा भुगतान के लंबित प्रकरणों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए।
नौतनवा तहसील कुंसेरवा में मुआवजा वितरण की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए मुआवजा वितरण को तेज करने का निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जो मामले आर्बिट्रेशन में हैं, उनमें तहसीलदार आख्या को सुनिश्चित कराएं। पेड़ों की कटान के लिए उन्होंने वन विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम गठित कर मूल्यांकन करवाने के लिए निर्देशित किया।
उन्होंने एक्सईएन सिंचाई प्रथम व द्वितीय और एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को रेलवे को आवश्यक एनओसी उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। रेलवे लाइन के संरेखण में आने वाले भवनों के ध्वस्तीकरण के लिए मूल्यांकन के लिए पीडब्ल्यूडी और रेलवे की संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया और मूल्यांकन को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा, उपभूमि अध्यापति अधिकारी/एसडीएम मदन मोहन वर्मा, नौतनवा और फरेंदा के एसडीएम व तहसीलदार और एनएचएआई व रेलवे के पदाधिकारी मौजूद रहे।