फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कस्तूरबा विद्यालय में रोटी मेकिंग मशीन ठीक न मिलने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खजूरिया का बुधवार को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर, रसोई, छात्रावास आदि की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने विद्यालय में छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था और दैनिक गतिविधियों के सुचारू संचालन के संबंध में बीएसए से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मेन गेट पर पर्याप्त संख्या में सीसीटीवी लगवाने का निर्देश दिए। रसोई में रोटी मेकिंग मशीन क्रियाशील न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने तत्काल मशीन संचालन का प्रशिक्षण दिलवाने का निर्देश दिया, ताकि मशीन का नियमित प्रयोग सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें