फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मिट्टी खनन को लेकर विवाद, चार घायल

Fri, 17 May 2024 05:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बृजमनगंज। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पृथ्वीपालगढ़ के टोला मोहनगढ़ में मिट्टी खनन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। मोहनगढ़ निवासी संतोष व राम बहादुर में बृहस्पतिवार को सुबह करीब सात बजे पृथ्वीपालगढ़ में चल रहे मिट्टी खनन को लेकर मारपीट हो गई, जिसमें राम बहादुर, राकेश, संदीप और संतोष को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। थानाध्यक्ष श्यामसुंदर तिवारी ने बताया कि घटना के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें