फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नाली का कचरा फेंकने पर विवाद, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। घुघली थाना क्षेत्र के ग्राम बारीगांव पकड़िहवा टोला में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित सुदामा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि चार मार्च को दोपहर करीब तीन बजे करन, विकास और अन्य दो लोगों ने उनके घर के दरवाजे पर फटा कपड़ा और नाली का कचरा फेंक दिया। जब उनके बेटे दयानंद ने विरोध किया तो करन, अंकित, विकास और आदित्य ने उसकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर सुदामा के भाई सुभाष बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी करन, अंकित, विकास और आदित्य निवासी ग्राम बारीगांव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें