फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा को लेकर दो समुदायों में विवाद

विज्ञापन
maharajganj news
विज्ञापन
एसडीएम, सीओ समेत पहुंची श्यामदेउरवां पुलिस ने मामले को शांत कराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहां बैजौली में ग्राम सभा की भूमि पर कब्जा करने को लेकर रविवार को दो समुदायों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। कुछ ही देर बाद एसडीएम सदर दिनेश मिश्र, सीओ सदर अजय सिंह चौहान ने घटना स्थल का जायजा लिया और यथा स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया।

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा धनहां बैजौली में मोहर्रम जुलूस के दौरान ग्राम सभा में स्थित काली माता मंदिर परिसर में एक समुदाय के लोगों ने उन्माद फैलाने जैसे काम करने के साथ राजेश यादव के घर में पटाखे फोड़ दिए थे। मामले में पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है जिसकी विवेचना चल रही है। इस घटना के बाद से दोनों समुदायों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। रविवार को काली स्थान के सामने हिन्दू समुदाय के लोगों की ओर से निर्माण कराने के लिए ईंट सहित निर्माण सामग्री गिराई गई। जिसे देख एक समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई और दोनों समुदाय में कहासुनी होने लगी। मौके पर सीओ सदर व एसडीएम सदर के साथ पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर दिनेश मिश्र ने बताया कि ग्राम सभा की जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद था। निर्माण कार्य को रोकवाते हुए दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। मौके पर यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें