महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के कांफ्रेंस हॉल में सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से शोध पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। शोध के प्रतिमान में परिवर्तन-नूतन प्रवृत्तियां एवं संभावनाएं विषय पर असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शैलेंद्र कुमार उपाध्याय ने व्याख्यान दिया। उन्होंने शोध के प्रकार, शोध के चरण एवं गुणात्मक एवं मात्रात्मक अनुसंधान के बारे में विस्तृत रूप से विद्यार्थियों को जानकारी दी। संगोष्ठी में विषय प्रवर्तन असिस्टेंट प्रो.गोपाल सिंह ने किया। संगोष्ठी में अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय मिश्र ने शोध के महत्व के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया। आभार ज्ञापन बीएड विभागाध्यक्ष प्रोफेसर उमेश प्रसाद यादव ने किया। संगोष्ठी में डॉ. धर्मवीर, डॉ. अशोक मौजूद रहे। संवाद