महराजगंज। जिले में सभी ब्लाॅकों में ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया। ग्राम पंचायत के कार्य, ग्राम प्रधानों के अधिकार पर मंथन किया गया। ग्राम पंचायतों को विकसित बनाने समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। फरेंदा, रतनपुर, पनियरा, धानी, लक्ष्मीपुर आदि ब्लॉकों में प्रशिक्षण दिया गया। फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, राष्ट्रीय स्वराज अभियान योजना के अंतर्गत विकास खंड फरेंदा सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक के ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन जूम लिंक के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अतिरिक्त बीडीओ रामचंद्र यादव व एडीओ पंचायत रामकृष्ण ने प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत के कार्य, ग्राम प्रधानों के अधिकार व कर्तव्य, ग्राम प्रधान को स्वयं के आयकर रिटर्न दाखिल करने की जानकारी, महिला ग्राम प्रधान को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी। इस दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष रामप्रताप यादव, रीता चौरसिया आदि रहे। पनियरा प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाॅक परिसर में राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के तहत ग्राम प्रधानों काे प्रशिक्षण दिया गया। इसमें बीडीओ अमरनाथ पाण्डेय व एडीओ पंचायत गुड्डू प्रसाद ने जानकारी दी। धानी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, पंचायतीराज के उप निदेशक हिमांशु ठाकुर ने कहा कि महिला प्रधानों के अधिकारों के कटौती का समय समाप्त हो गया। उनकी पहचान उनके नाम और पद से ही होनी चाहिए। परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, रतनपुर ब्लॉक सभागार में प्रभारी एडीओ पंचायत योगेश मद्धेशिया के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया गया।
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura
दिल्ली से हमीरपुर आ रही छात्रा खिलाड़ी और अध्यापक का काटा गया बस टिकट। संवाद- फोटो : mathura