महराजगंज। जिला पर्यावरण समिति/जिला पौधरोपण समिति/जिला गंगा समिति की मासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। सॉलिड वेस्ट, लिक्विड वेस्ट, ई-वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, इत्यादि के निस्तारण पर चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने कूड़ा निस्तारण शतप्रतिशत डोर टू डोर करने का निर्देश दिया गया। पौधरोपण अभियान में रोपित पौधों के जियो टैगिंग के संदर्भ में सीडीओ ने लक्ष्य के धीमी प्रगति वाले विभागों को जियो टैगिंग को बढ़ाते हुए एक सप्ताह में जियो टैगिंग पूरा करने का निर्देश दिया।