फरेंदा। बेसिक शिक्षा विभाग के समग्र शिक्षा अभियान के समेकित शिक्षा के अंतर्गत परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जहां पर 29 छात्रों में आठ छात्रों का दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। साथ ही अन्य छात्रों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शिविर में डॉ. अखिलेश पटेल व डॉ. निरंजन की टीम ने परिषदीय विद्यालय के दिव्यांग छात्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में कुल 29 छात्रों का परीक्षण किया गया। 21 छात्रों को नाक, कान व गला का डाक्टर न होने के कारण उनको जिला अस्पताल व मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया गया। इस दौरान दिनेश कुमार, अरविंद गौड़, सुनील शुक्ला, गिरजेश, सत्येंद्र कुमार, मनोज यादव, जियाउल्लाह आदि मौजूद रहे।