फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निर्धारित प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देशित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। महराजगंज महोत्सव की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मंच निर्माण, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, स्टॉल सहित सभी तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान बैरिकेडिंग और मंच को लेकर जरूरी निर्देश दिया। बिजली निगम को सभी उपकरणों और पीडब्ल्यूडी को अन्य उपकरणों की जांच के लिए निर्देशित किया। पेयजल एवं बिजली निगम को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर पालिका को परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों की नियमित साफ-सफाई और कचरा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने बैरिकेडिंग और पार्किंग को लेकर सभी तैयारियों को पूर्ण करने और निर्धारित प्वाइंट पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें