कस्टम आयुक्त आरती सक्सेना ने सोनौली बार्डर का किया दौरा।संवाद
- फोटो : MAHARAJGANJ
सीमा पर आने-जाने वाले सामान की जांच के निर्देश
सोनौली। कस्टम आयुक्त लखनऊ ने मंगलवार को सोनौली बॉर्डर पर सीमा शुल्क कार्यालय सोनौली का निरीक्षण कर आयात-निर्यात राजस्व के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। सीमा पर आने-जाने वाले सामान की ठीक ढंग से जांच कराने के निर्देश दिए।
कस्टम कमिश्नर लखनऊ आरती सक्सेना ने निर्यातक, ट्रांसपोर्टर सोनौली कस्टम एवं नेपाल कस्टम, भंसार एजेंट के साथ बैठक किया। उनकी समस्याओं को सुना और तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नेपाल में ट्रेड को लेकर कोई समस्या नहीं हो, इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर सोनौली आर के तिवारी, नेपाल कस्टम चीफ मनीराम पौडेल, अधीक्षक एसके पटेल, अरविंद कुमार, अनुपम तिवारी, अशोक जायसवाल, बीएन यादव, बीएन वर्मा, इंसपेक्टर अभय तिवारी, भंसार एजेंट डॉ. शांत कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद