महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के बकुलडीहा सुकरहर गांव से होकर बहने वाली चंदन नदी पर लगे क्षतिग्रस्त बांध का एसडीएम निचलौल सत्य प्रकाश मिश्रा ने निरीक्षण किया। उन्होंने पिछले बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए बांध को मरम्मत कार्य के लिए बीडीओ निचलौल को निर्देशित किया। तकनीकी सहायता के लिए एई सिंचाई विभाग सुग्रीव मल्ल को सहयोग करने की बात कही।
इस मौके पर तहसीलदार राजेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, लेखपाल मनीष पटेल मौजूद रहे। संवाद