सिसवा बाजार। स्थानीय रेलवे स्टेशन का सिग्नल सिस्टम फेल होने से बिहार जाने वाली गाड़ियों का संचालन बाधित हो गया है, जिससे यात्री कुछ देर परेशान रहे है।
बुधवार की देर शाम अचानक सिसवा रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने वाले रूट का सिग्नल सिस्टम फेल हो गया। जिसके वजह से गोरखपुर जाने वाली पैसेंजर गाड़ी को 25 मिनट तक सिसवा रेलवे स्टेशन पर रुकना पड़ा। पेसेंजर ट्रेन पहले से निर्धारित समय दो घंटा देर चल रही थी। ये गाड़ी 6:18 बजे सिसवा पहुंचने की जगह 8:15 बजे पहुंची थीl वहीं 5:30 घंटा देर से चल रही बांद्रा एक्सप्रेस को खड्डा रेलवे स्टेशन पर आधा घंटा रुकना पडाl साढ़े आठ बजे सिग्नल के तकनीकी विभाग के कर्मचारी सिग्नल सिस्टम को दुरुस्त करने जुट गए।
स्टेशन अधीक्षक दीनबंधु ने बताया कि 9:42 बजे सिग्नल सिस्टम को दुरुस्त कर लिया गया। अब गाड़ियों का आवागमन निर्बाध रुप से संचालित हो रहा है।