फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डायट प्राचार्य को बीएसए का चार्ज

Thu, 27 Feb 2025 07:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जनपद में स्थायी बेसिक शिक्षा अधिकारी न होने के कारण बृहस्पतिवार को डीआईओएस से चार्ज लेकर डायट प्राचार्य अभिजीत सिंह को सौंप दिया गया। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देश पर यह बदलाव किया गया है। पूर्व में तैनात रहे बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण गुप्ता को दिसंबर 2024 में डीआईओएस कुशीनगर बना दिया गया, जिसके कारण जनवरी 2025 में उन्हें रिलीव कर दिया गया और जिम्मेदारी डीआईओएस को सौंप दी गई। इस बीच यूपी बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ होने से डीआईओएस की जिम्मेदारी बढ़ गई जिसे देखते हुए डीएम ने डायट प्राचार्य को जिम्मेदारी के लिए निर्देश जारी कर दिया। निर्देश के क्रम में प्राचार्य ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें