बृजमनगंज। थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रात के अंधेरे में एक व्यक्ति 40-40 लीटर के गैलनों में पेट्रोल भरता दिख रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से लोगों में आक्रोश है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैया जाटव, जितेंद्र कुमार और प्रिंस जाटव ने आरोप लगाया कि पंप दिन में आम जनता को केवल 3 से 4 घंटे ही तेल वितरित करता है। इसके बाद तेल नहीं है कहकर लोगों को वापस भेज दिया जाता है। उन्होंने बताया कि बृजमनगंज में 5 किलोमीटर के दायरे में एकमात्र पेट्रोल पंप है। यह लगभग 25,000 से अधिक उपभोक्ताओं को सेवा प्रदान करता है।