महराजगंज। बढ़ता तापमान लोगों का पसीना छुड़ा रहा है। पसीना अधिक निकलने के कारण मधुमेह रोगियों का शुगर लेवल प्रभावित हो रहा है और उनके खून में शर्करा की मात्रा अनियंत्रित हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में ऐसे 17 मरीज पहुंचे जिनका ब्लड शुगर दवा सेवन के बाद भी अनियंत्रित होने की समस्या थी। चिकित्सकों ने ऐसे मरीजों को अधिक पानी पीने के साथ व्यायाम की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 717 मरीजों का उपचार हुआ। तापमान बढ़ने की वजह से पसीने की अधिकता से जूझना पड़ रहा है। शरीर में पानी की कमी की वजह से ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे मरीजों की समस्या को देख रहे डाॅ. वैभव ने बताया कि शरीर में पानी की कमी से ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए जरूरी है कि शरीर में पानी की कमी न होने दें। संवाद