फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस : दूसरे दिन खूब बिके दोपहिया वाहन

विज्ञापन
नगर के दुर्गा मंदिर पर वाहनों का पूजन करते पंडित अवधेश।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
धनतेरस : दूसरे दिन खूब बिके दोपहिया वाहन
विज्ञापन

महराजगंज। इस बार धनतेरस दो दिन रहा। दूसरे दिन रविवार को बाइक एवं कार की खूब बिक्री हुई। सबसे अधिक मोपेड बिके। कारोबारियों ने करीब 10 लाख रुपये के कारोबार का दावा किया है।
रविवार को बाइक वाहन शोरूम पर ग्राहकों की भीड़ दिखी। अन्य दुकानों पर भी लोगों ने खरीदारी की। बाजार में पूजन सामग्री खरीदने में लोग जुटे रहे। बाइक शोरूम के मालिक लोकेश पांडेय ने बताया कि इस बार मोपेड की बिक्री ज्यादा हुई है। रविवार को 20 से ज्यादा मोपेड बिके। उन्होंने बताया कि इस बार आटोमोबाइल क्षेत्र में कारोबार ज्यादा अच्छा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अलावा निचलौल, फरेंदा, सिसवा, घुघली, परतावल समेत अन्य स्थानों पर बाजारों में लोगों की चहल पहल रही। दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सामग्री की खरीद करने में दिनभर गुजर गया। व्यापारी फूलचंद अग्रवाल ने बताया कि गुजरे वक्त में जैसी भीड़ बाजार में होती थी। उस तरह की भीड़ नहीं हुई। कोरोना के बाद से ही कारोबार मंदा है। ऑनलाइन कारोबार से भी खुदरा बाजार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें