फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: धूमधाम से नाचते गाते भक्तों ने विसर्जित की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं

विज्ञापन
धूमधाम से नाचते गाते भक्तों ने विसर्जित की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं
विज्ञापन
भक्तिगीतों पर थिरकते हुए युवा नदी घाट पहुंचे, त्रिमुहानी व हड़हवा घाट पर हुआ विसर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज/फरेंदा। जिले में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार को हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस की तैनाती रही। क्षेत्र की प्रतिमाएं त्रिमुहानी घाट व हड़हवा घाट पर विसर्जित हुईं।
शहर में गांधी नगर, पिपरदेउरा समेत अन्य मुहल्लों से प्रतिमाएं त्रिमुहानी नदी तट पर पहुंची। विसर्जन से पहले समितियों से जुड़े युवा भक्ति गीतों पर थिरकते हुए जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस सतर्क रहे। शहर के अलावा अन्य स्थानों पर भी प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। घाटों पर गोताखोर भी तैनात रहे। क्षेत्र के फरेंदा, लेजार महदेवा, हरपुर, फरेंदा बुजुर्ग, भगवतनगर परसिया, धानी ढाला, शनिचरी ढाला सहित तमाम जगह की प्रतिमा का विसर्जन ट्राली व पिकअप पर लेकर डीजे की धुन पर नाचते हुए युवा घट पर पहुंचे।
विज्ञापन

सुरक्षा को ध्यान रखते हुए कस्बे के सभी चौराहे व मुहल्ले में पुलिस की तैनाती रही। एसडीएम रमेश कुमार, सीओ अनुज कुमार सिंह व थाना प्रभारी अजीत प्रताप सिंह सहित प्रतिमाओं के वाहन के साथ चलते रहे। घाट पर भी पुलिस व गोताखोर तैनात रहे।
परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन रोहिन नदी में किया गया। क्षेत्र के सेखुआनी चौराहे ,बेलभार, निपनिया, लक्ष्मीपुर, बिषखोप, महदेईया आदि गांवों की प्रतिमाओं का विसर्जन रोहिन नदी में हुआ। खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदीडाली, खनुआ, कैथवलिया उर्फ बरगदही, शेख फरेंदा गांव से लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं विसर्जित हुईं।
विज्ञापन


खनुआ चौकी प्रभारी गंगा राम यादव ने बताया कि सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली गांव की लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन डांडा नदी और घाघरा नदी में किया गया। इस दौरान गोपाल नारायण चौधरी, दिलीप कुमार गौतम, रमाशंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें