फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 17 प्रधानमंत्री आदर्श ग्रामों में विकास कार्यों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
17 प्रधानमंत्री आदर्श गांवों में विकास कार्यों की होगी जांच
विज्ञापन

- एडीओ समाज कल्याण व सचिव को दी गई जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले के नौ ब्लॉकों में चयनित 17 प्रधानमंत्री आदर्श गांवों में कराए गए विकास कार्यों की जांच होगी। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण व ग्राम सचिव जहां पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की रिपोर्ट देंगे, वहीं निर्माण कार्यों की रिपोर्ट देने के लिए तीन जिला स्तरीय अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। वे स्थलीय सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट देंगे।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिन 17 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है उसमें निचलौल ब्लॉक के पांच, परतावल, पनियरा, मिठौरा व सिसवा ब्लॉक के दो तथा सदर, धानी, बृजमनगंज व फरेंदा ब्लॉक के एक-एक ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्रामों में जहां सोलर लाइट व पेयजल आदि विकास के बिंदु पर किए गए कार्यों को जहां संबंधित ब्लॉक के सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण व ग्राम सचिव की ओर से जांचा जाएगा तथा अपनी रिपोर्ट दी जाएगी। वहीं, नाली, खड़ंजा, सीसी रोड, आवास समेत अन्य निर्माण कार्यों की स्थिति को जिला स्तरीय अधिकारियों की समिति की ओर से जांचते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
ब्लॉकवार इन गांवों में होगा सत्यापन
निचलौल- शिकारपुर, भोतहा, लेदी, चरभरिया व चंदा
परतावल- पंचदेउरी व कुसुमहा
सदर- फुलवरिया
सिसवा- बिंदवलिया व पड़री खुर्द
मिठौरा- बसंतपुर राजा व मठिया
पनियरा- औसानी व रामनगर
फरेंदा- सेमराडाड़ी
बृजमनगंज- सोनाबंदी
धानी- डोड़घाट
---------
इनकी देखरेख में होगी निर्माण कार्यों की जांच
निचलौल ब्लॉक में सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, परतावल, सदर व मिठौरा में सहायक अभियंता लघु सिंचाई तथा सहायक सिसवा, बृजमनगंज, धानी, पनियरा व फरेंदा में अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के नेतृत्व वाली टीम जांच करेगी।
--------
कोट---
आदर्श गांवों में कार्यों की जांच के लिए कर्मियों व समिति को नामित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
- शंकर लाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें