फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस न मिलने के बावजूद एजेंसी पर उमड़ रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
खनुआ। नौतनवा इंडेन गैस एजेंसी पर मोबाइल से गैस बुक कराने के बावजूद सुबह से ही रसोई गैस की पर्ची कटवाने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है। जानकारी के मुताबिक, घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता सूरज मिश्र, संगीता मिश्रा, कृष्ण मोहन मिश्रा, जुबैर अहमद और जुगेश ने बताया कि वे लोग एजेंसी पर भोर तीन बजे से ही कतार लगाए हैं। लोगों ने बताया कि गोदाम पर कल गैस थी, उसका वितरण कराया गया। मोबाइल से गैस बुक कराने के बावजूद एजेंसी पर आकर पर्ची कटवानी पड़ रही है। केवल दो बजे तक ही पर्ची कट रही है। वहीं एक उपभोक्ता केएम त्रिपाठी ने बताया कि पासबुक मंगलवार को ही जमा किया था लेकिन आज किसी तरह पर्ची मिली है। वहीं कुछ दिहाड़ी मजदूर काम-धंधा छोड़कर लाइन में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें