फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: विभाग का दावा फेल, बच्चों के हाथों में नहीं पहुंचीं किताबें

Wed, 03 Apr 2024 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
किताबों को देखते प्रधानाध्यापक। 
विज्ञापन
महराजगंज। शैक्षणिक सत्र 2024-25 शुरू हो गया। पहले दिन से ही नई किताबों के साथ विभाग ने पढ़ाई शुरू करने का दावा किया था, लेकिन किसी भी विद्यालय में दूसरे दिन भी विद्यार्थियों के हाथों में नई किताबें नहीं पहुंचीं। जबकि जिले में 1703 विद्यालयों के लिए कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों को किताबें देने के लिए दो लाख 35 हजार किताबें आई हैं। बच्चों को किताबें देकर फोटो खिंचवाकर केवल खानापूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

पड़ताल में स्कूलों में पीने के पानी की व्यवस्था भी बदहाल मिली। कमरों में भी धूल जमी थी। विद्यार्थियों की उपस्थिति भी लगभग आधी रही। शिक्षक बच्चों की उपस्थिति को लेकर सटीक जवाब नहीं दे सके। बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार गुप्ता ने कहा कि सभी परिषदीय स्कूलों में किताबें पहुंच चुकी हैं, वितरण के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द सभी बच्चों को किताबें मिल जाएंगी।
पूमावि में एक जगह रखी मिलीं किताबें
महराजगंज सदर के पूमावि स्कूल महराजगंज प्रथम में 129 बच्चे नामांकित मिले। इनको शिक्षित करने के लिए तीन शिक्षक और दो अनुदेशक तैनात हैं। एक शिक्षिका अवकाश पर रहीं। नामांकित बच्चों की संख्या आधी मिली व कक्षा छह में पांच बच्चे ही मौजूद मिले। प्रधानाध्यापक बैजनाथ सिंह ने बताया कि सभी किताब बीआरसी से मजदूर नामांकन बच्चों की संख्या के आधार पर पहुंच गए हैं। किताबों का मिलान किया जा रहा है इसके बाद बच्चों को किताबें दी जाएंगी जिससे बच्चों को शिक्षण कार्य में समस्या न आने पाए। बीएसए ने भी स्कूल का निरीक्षण कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए ने किया पुस्तक वितरण का शुभारंभ किया
कन्या पूमावि विद्यालय महराजगंज द्वितीय में नामांकित बच्चों की संख्या कक्षा छह में 37 व कक्षा सात और आठ में 40-40 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन उपस्थिति 50 प्रतिशत कम रही। बच्चों को नई पुस्तक देने के लिए बीएसए श्रवण गुप्ता खुद मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को समय पर किताबें इसलिए दी जा रही हैं जिससे बच्चे खुद को कान्वेंट स्कूल से खुद को पीछे न समझें। प्रधानाध्यापक नर्वदा चंद ने बताया कि उपस्थित बच्चों को नई किताबें दी जा चुकी हैं। बच्चों का उत्साह बीएसए ने भी बढ़ाया। मौके पर एक प्रधानाध्यापक, दो सहायक व तीन अनुदेशक मौजूद रहे। पुस्तक वितरण के बाद पुरातन बच्चों का विदाई समारोह भी आयोजित हुआ जिसमें स्कूली बच्चों ने अपने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बागापार में भी बच्चों को किताबें दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें