फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला डेंटल डॉक्टर का शव

विज्ञापन
कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला डेंटल डॉक्टर का शव
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय से लौटते वक्त रास्ते में साले और ससुर ने धमकी देकर किया था अपमानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज/निचलौल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में तैनात डॉक्टर बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे कमरे में फंदे से झूल गए। मामले की जानकारी होने पर परिजन डॉक्टर को आनन-फानन फंदे से नीचे उतार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराए। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर की मौत की खबर से अस्पताल में मौजूद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।

कोतवाली ठूठीबारी थाना अंतर्गत ठूठीबारी निवासी कुशाग्र तिवारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में पूछताछ में बताया कि वह गोरखपुर में रहकर नीट की तैयार करते हैं। पिता डॉ. अनिल तिवारी (42) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिसवा में डेंटल पद पर तैनात थे। छुट्टी लेकर दीवानी न्यायालय में चल रहे केस की तारीख देखने गए थे। जहां पर वह भी गोरखपुर से आए थे। तारीख देखने के बाद दोनों एक साथ निचलौल तहसील पहुंचे। जहां पर पिता ने अनिल एक अधिवक्ता से मुलाकात कर कुछ जानकारी ली। उसके बाद पुनः दोनों एक साथ तहसील से घर के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन

अभी वह लोग गडौरा पहुंचे थे। इसी बीच पहले से मौजूद मामा और नाना ने पिता को रोक लिया। फिर मामा और नाना पिता को धमकी देते हुए दुर्व्यवहार करने लगे। कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। वहीं आहत पिता उन्हें लेकर घर ठूठीबारी चले आए। जहां पर वह पुराने मकान में चल रहे मेडिकल स्टोर की दुकान पर रुक गए। जबकि पिता गांव के बाहर बने नए मकान की चाबी लेकर वहां पर चले गए।
जब दुकान बंद कर वह पिता के पास नए मकान पर पहुंचे तो वहां की स्थिति देखकर दंग रह गए। पिता डॉ. अनिल तिवारी फंदे से लटके हुए थे। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ठूठीबारी कोतवाल कंचन राय ने कहा की मामले की जानकारी मिली है। सूचना पाकर अस्पताल पुलिस टीम पहुंची है। मृत डॉक्टर के बेटे का बयान दर्ज करने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।





दो वर्ष पहले पत्नी की हो चुकी है मौत



मृत डॉ. अनिल तिवारी के बड़े बेटे कुशाग्र तिवारी ने कहा कि उनका एक छोटा भाई आदित्य तिवारी है। मां नीता तिवारी की वर्ष 2020 में बीमारी से मौत हो गई थी। मां की मौत के बाद दोनों भाइयों का सहारा पिता डॉक्टर अनिल तिवारी थे। जिनसे भी आज उनका साथ छूट गया।
विज्ञापन





धमकी देने के मामले में मामा और नाना पर दर्ज है केस
मृत डॉक्टर अनिल तिवारी के बड़े लड़के कुशाग्र की तहरीर पर धमकी देने के मामले में उसके मामा और नाना के खिलाफ कोतवाली ठूठीबारी पुलिस संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। ठूठीबारी कोतवाल के थाना प्रभारी निरीक्षक कंचन राय ने कहा कि कुशाग्र तिवारी ने बीते 9 नवंबर 2023 को पुलिस से बताया था कि पैसे के लेन-देन के बाद को लेकर उसके मामा और नाना धमकी दे रहे हैं। ऐसे में वह काफी डरा और सहमा हुआ है। इस मामले में कुशाग्र के तहरीर के मुताबिक उसके मामा मृत्युंजय मिश्रा और नाना गिरीश नाथ मिश्रा निवासी गडौरा बाजार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें