बेलवाकाजी गांव में सड़क पर प्रदर्शन करते स्थानीय ग्रामीण।संवाद
महराजगंज। सिंदुरिया से रानीपुर तक बन रही सड़क के किनारे नाली निर्माण करने की मांग को लेकर रविवार की शाम को बेलवाकाजी के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि विभाग की तरफ से उनके गांव के रास्ते बागापार से रानीपुर सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है। इसके किनारे नाली का निर्माण नहीं किया गया है। बिना नाली के नवनिर्मित सड़क एक माह तक भी नहीं टिकेगी। ओमप्रकाश, सिंगारे, मेवाती, लालमन, सोमन, संवारी, सुनीता, शीला, धनपाती, मोनी आदि लोगों ने पूर्व प्रधान सूर्यभान साहनी के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की। संवाद