फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: किसानों को सब्सिडी दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Sun, 04 Aug 2024 04:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज लेने वाले किसानों को सब्सिडी नहीं मिली है। आरोप है कि केंद्र प्रभारी की ओर से दूसरे के खाते में फर्जी तरीके से सब्सिडी का भुगतान किया गया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तहसील पर पहुंचकर जिम्मेदारों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। फिर एसडीएम को एक ज्ञापन सौंप समस्याओं को एक सप्ताह के अंदर समाधान करने की मांग की। इन्होंने चेताया कि अगर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतर आंदोलन किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली ने बताया कि राजकीय कृषि बीज भंडार सबया से बीज लेने वाले किसानों को एक वर्ष बाद भी सब्सिडी नहीं मिली है। आरोप है की जिम्मेदारों की ओर से बीज लेने वाले किसानों का सब्सिडी दूसरे किसानों के खाते में फर्जी तरीके से भेजकर निकलवा लिया गया है। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते 200 किसान सब्सिडी से वंचित है। आगे कहा है की किसानों की सब्सिडी उनके खाते में दिलाते हुए दोषी केंद्र प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की जाय। अगर एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वह लोग सड़क पर उतर आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें