छठ घाट की पोखरी से अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन
नगर पंचायत प्रशासन की तरफ से हो रहे सुंदरीकरण कार्य को नगरवासियों ने रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
परतावल। नगर पंचायत के स्वतंत्रता सेनानी वार्ड में स्थित पोखरी की जमीन पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ नगरवासियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही बिना अतिक्रमण हटाए ईंट से वैकल्पिक बने छठ वेदियों को तोड़कर सुन्दरीकरण कार्य को रोक दिया।
बृजेश मद्धेशिया ने बताया कि पिछले साल तत्कालीन जिलाधिकारी ने पोखरी को अतिक्रमण मुक्त कर सुंदरीकरण व छठ घाट के निर्माण की बात कहने पर ग्रामीणों ने छठ वेदियों को हटवाने दिया था। इस वर्ष ठेकेदार द्वारा बिना अतिक्रमण हटाए ईंट से बनी वैकल्पिक छठ वेदियों को तोड़कर सुन्दरीकरण कार्य कराया जा रहा था। जिसका विरोध करते हुए कार्य को रोक दिया गया। नगर पंचायत प्रशासन की ओर से बताया कि 10 दिन के अंदर पोखरी से अतिक्रमण हटवा दिया जाएगा। इस दौरान गोलू मद्धेशिया, विक्की, विशाल, पिंटू, बृजेश, दीनदयाल, मंटू आदि मौजूद रहे।