रेल पटरी में खराबी से आधे घ्ंाटे रुकी रही ट्रेन
बृजमनगंज (महराजगंज)। रेलवे स्टेशन उसका के समीप रेल की पटरी में खराबी आने से रेलवे स्टेशन बृजमनगंज परिसर में डेमो ट्रेन लगभग आधे घंटे तक रुकी रही। स्टेशन अधीक्षक परशुराम ने बताया कि बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट पर रेलवे स्टेशन उसका के पास रेल की पटरी में खराबी की सूचना मिली। लिहाजा गोरखपुर से गोंडा को जाने वाली डेमो ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया गया। मरम्मत होने के बाद ट्रेन का संचालन शुरू हुआ। डेमो ट्रेन करीब 30 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही।