महराजगंज। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के लोहेपार में 32 एकड़ जलभराव क्षेत्र में मिट्टी खनन को रोकने के लिए गांव के किसानों ने डीएम को पत्र भेजा है। किसान राजू मद्धेशिया, मैनुद्दीन अली, राजेश यादव, सूरज, प्रेमशंकर, संजय मोर्य, मुक्ति नाथ सिंह, रमेश, संतोष, ने बताया कि जलभराव क्षेत्र में खनन होने से समस्या बढ़ेगी। इस अंकुश लगाने की जरूरत है। संवाद