महराजगंज। आजाद नगर वार्ड की महिलाओं ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर वार्ड में स्थित शराब की दुकान हटवाने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि आबादी के बीच में खोली गई दुकान से परेशानी हो रही है। फूलमति ने बताया कि शराब की दुकान के आसपास शराबियों का जमावड़ा रहता है, जो नशे में सड़क पर लेट जाते हैं। इससे क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल बन गया है। शराब की दुकान के कारण न केवल सामाजिक माहौल खराब हुआ है। बल्कि बच्चों और युवाओं पर भी इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। संवाद