फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: हाई वोल्टेज तार को आबादी से दूर करने की मांग

Thu, 21 Dec 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बागापार। मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सभा कुईया उर्फ महेशपुर में गांव के उत्तर तरफ काली माता मंदिर के पास स्थित पाकड़ के पेड़ की शाखाओं से होकर गुजरने वाली हाई वोल्टेज तार को हटाने के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की। ग्रामीण अर्जुन, दीनानाथ श्रीवास्तव, मधुसूदन पांडेय, अजमत अली, रामनारायन, प्रभु गुप्ता, मुकेश, छोटेलाल विश्वकर्मा ने बताया कि जब तार में विद्युत प्रवाह होता है तो पेड़ की शाखाओं से सटे होने के कारण पेड़ में भी करंट उतर जाता है। जिसके संपर्क में आने से कई लोगों को करंट का झटका लग चुका है। यदि विभाग इस मामले का संज्ञान नहीं लिया तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें