फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चबूतरा नहीं हटाने की मांग, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नदुआ के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में बने चबूतरे को नहीं हटाने की मांग की। लोगों ने कहा कि लंबे समय से शिवशंकर लाल श्रीवास्तव के मकान के पास की जमीन में ताजिया रखने के लिए चबूतरा बनाया गया था। अब इसे दूसरे स्थान पर हटाया जा रहा है। इसे हटाया जाना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

नदुआ गांव के नारद, प्रदीप जायसवाल, शीला, संतोष, शत्रुध्न, ओमनाथ, सिड्डू तिवारी, धीरज मद्धेशिया, मनोज, झिन्नु, किशोर आदि कहा कि गांव में ताजिया रखने के लिए एक चबूतरा आजादी के पहले से शिवशंकर लाल श्रीवास्तव के मकान के पास बना है। गांव में हिंदू मुस्लिम दोनों पक्ष के लोग अमन चमन से रहते हैं। अपना धार्मिक कार्यक्रम करते चले आ रहे हैं। इसी बीच व्यक्ति विशेष के कहने पर उक्त चबूतरे को ग्राम सभा की सरकारी जमीन पर चबूतरा बनने जा रहा है। वहां काली मंदिर स्थित एवं एक पीपल का पेड़ है। प्रत्येक शनिवार को हिंदू धर्म के अनुयायी शनि देव को जलाभिषेक करते चले आ रहे हैं। मोहर्रम का समय नजदीक है। इसलिए उक्त चबूतरे को इस साल इसी स्थान पर रहने दिया जाए।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें