महराजगंज। पनियरा ब्लॉक के ग्राम विशुनपुरा के बैरिया टोला के ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी से 12 तारीख को होने वाली पोखरी की नीलामी स्थगित करने की मांग की। बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने कहा कि बैरिया में 64 डिस्मिल की पोखरी है। इसमें गांव का गंदा पानी नाली के रास्ते जाता है। इसमें ग्रामीण अपने पशुओं को नहलाते हैं। यदि इसकी नीलामी होगी तो आए दिन यहां विवाद का डर बना रहेगा। ऐसे में इस पोखरी की नीलाम न की जाए। ज्ञापन देने के दौरान महेंद्र शर्मा, राजेंद्र, कतवारू, रामकेश, अमित, पप्पू चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद