फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आनंदनगर में चंपारण एक्स. के ठहराव की मांग

Wed, 16 Jul 2025 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। आनंदनगर रेलवे स्टेशन पर साप्ताहिक ट्रेन चंपारन हमसफर का ठहराव न होने से क्षेत्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने रेल विभाग को मांग पत्र भेजकर ट्रेन के ठहराव की मांग की, जिससे क्षेत्र के यात्रियों को सहूलियत मिल सके। गोरखपुर-गोंडा व नौतनवां रूट पर स्थित आनंदनगर जंक्शन क्षेत्र का महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है। यहां से मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, गोंडा, बनारस सहित तमाम महत्वपूर्ण शहरों के लिए ट्रेन से जाने की सुविधाएं हैं। जहां से करीब एक दर्जन से अधिक ट्रेन का संचालन होता है। ट्रेन पकड़ने के लिए नेपाल राष्ट्र तक के यात्री आनंदनगर पहुंचते है। यहां पर एक्सप्रेस के साथ पैसेंजर ट्रेनें रुकती हैं, लेकिन बिहार के चंपारन, मुजफ्फरपुर होते हुए गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली चंपारन हमसफर 15706-15705 का ठहराव आनंदनगर स्टेशन पर नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें