फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा देने की मांग

Wed, 06 Dec 2017 12:05 AM IST
maharajgang
विज्ञापन
समस्‍या - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नौतनवां। देवदह बौद्ध विकास समिति के सदस्यों ने मंगलवार को डीएम वीके सिंह को एक ज्ञापन सौंपकर किसानों को सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा की मांग की। ज्ञापन सौंपते समय अध्यक्ष जितेन्द्र राव ने कहा कि देवदह बनरसिंहा कला व खुर्द में भगवान बुद्ध के पुरातात्विक स्थल के आसपास किसानों की अनावश्यक भूमि नहीं लिये जाने और अगर किसानों की सहमति से उनकी भूमि ली जा रही है तो सर्किल रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दी जाए। उन्होंने बताया कि नौतनवां तहसील क्षेत्र के देवदह बनरसिंहा कला व खुर्द में भगवान बुद्ध का ननिहाल व ससुराल दोनों ऐतिहासिक स्थल एवं पुरातात्विक भूमि भी है। पिछले दिनों उक्त भूमि का सीमांकन सरकार ने किया है। जिसमें कुछ पुरातात्विक भूमि को छोड़कर अनावश्यक भूमि की भी पैमाइश हो गयी है। जिससे ग्रामीण गुस्से में है। ऐसे में उनकी मांग है कि स्थानीय किसानों की सहमति से पुरातात्विक एवं आवश्यक भूमि का सरकारी रेट से चार गुना अधिक मुआवजा दिया जाय और अनावश्यक भूमि को नहीं लिया जाय। इस मौके पर शिवटहल, विजय बहादुर, सुयश तिवारी, नन्दकिशोर त्रिपाठी, कमलकांत पाण्डेय, संतराम वर्मा, रामसुमेर वर्मा, महेन्द्र जायसवाल, कोमल यादव, सुग्रीव वर्मा, शिव कुमार चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें