महराजगंज। नेपाल कस्टम (भंसार) 100 रुपये नेपाली मुद्रा से अधिक भारत से सामान खरीद कर लाने पर भंसार शुल्क लेने के विरोध में सोनौली के व्यापारियों ने बैठक की। बैठक में 5000 भारतीय मुद्रा के सामानों को नेपाल ले जाने की कस्टम शुल्क में छूट देने संबंधी मांग की गई। व्यापारी प्रताप मद्धेशिया ने कहा कि शुल्क लेने से नेपाली ग्राहक भारतीय सीमा में नहीं आ रहे हैं। जिससे यहां का व्यापार चौपट हो गया है। यह एक अंतरराष्ट्रीय मुद्दा है, इसलिए हमारे विधायक और सांसदों की नेपाल के विधायक और सांसदों के साथ बैठक होनी चाहिए। इस दौरान प्रेम जायसवाल, नीरज कुमार, बिक्की सलूजा, संतोष अग्रहरि आदि मौजूद रहे। संवाद