महराजगंज। सदर तहसील मिठौरा के कुइया महेशपुर के ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर घर के ऊपर से हाईटेंशन तार ले जाने का विरोध किया है। जेई के खिलाफ यह भी शिकायत की है कि वह तार हटाने के लिए एक लाख 70 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। गांव के श्यामू, उर्मिला, मीना, मौली रानी, सुभावती, तारा देवी, सुभावती, लीलावती, विमला सहित एक दर्जन लोगों ने डीएम को पत्र सौंपा है। आरोप है कि पूरे गांव में हाइटेंशन तार 10 माह पहले लगाया गया, लेकिन घर के ऊपर से बिजली के तार ले जाने से कई बार आग लग चुकी है। संवाद