महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी रूबिना ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप कर हत्या के लिए उकसाने वालों पर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि मां की हत्या करने के लिए उकसाने वाले चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़िता रूबिना ने बताया है कि 3 जुलाई को गांव के रहने वाले किशोर ने मां विमला देवी के पेट में चाकू मार दिया था। जिनका मेडिकल कालेज गोरखपुर में 7 दिनों तक इलाज चलने के बाद 10 जुलाई को मौत हो गई। चाकू मारने की घटना में कुछ लोग और शामिल हैं। पुलिस उनको गिरफ्तार करने में रुचि नहीं ले रही है। मुख्य आरोपी सलाखों के पीछे हैं, लेकिन अन्य आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। संवाद