फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने वाले पर कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अधिवक्ता मुकेश त्रिपाठी के साथ एसडीएम को पत्र सौंपकर मारपीट के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ता मुकेश त्रिपाठी ने पड़ोसी पर गाली व धमकी देते हुए अभद्रता करने का आरोप लगाया है। पीड़ित अधिवक्ता मुकेश त्रिपाठी निवासी परसौनी कला ने बताया कि गत मंगलवार को वह अपने खेत से धान लेकर घर आ रहे थे। ट्राली से बाउंड्री में ठोकर लगने की बात को लेकर आरोपी उन्हें गाली व धमकी देने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। उन्होंने सीओ को शिकायती पत्र दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधिवक्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एसडीएम को पत्र सौंपकर प्रकरण की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि थानाध्यक्ष नौतनवा को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र सौंपते समय राजेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अशोक तिवारी, जगनारायण आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें