निचलौल। नगर पंचायत के कोर्ट वार्ड में सभासद पद के उम्मीदवारों के मतगणना के दौरान मिली गड़बड़ी को लेकर उम्मीदवारों और कर्मचारियों के बीच बहस छिड़ गई। उम्मीदवारों का कहना था कि मतदान के दौरान बूथ पर 997 पोल हुआ है। तो आखिर गणना में तीन मत ज्यादा कैसे हो जा रहे हैं। बहस को देख मौके पर पुलिस ने उम्मीदवारों को शांत कराया। फिर दोबारा गणना शुरू की गई। उस दौरान भी मतदान से तीन मत अधिक मिले। संवाद
-
सड़क पर समर्थकों को दौड़ाती रही पुलिस
निचलौल। मतगणना के बाद सभी उम्मीदवारों के समर्थक मतगणना से कुछ दूरी पर अबीर गुलाल और फूल माला लेकर खड़े थे। जैसे ही जीते हुए उम्मीदवार मतगणना स्थल से बाहर निकलते, तो उनके समर्थक जोश में आकर नारेबाजी करते हुए रैली शुरू कर दे रहे थे। इसके देखते हुए पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर उनको दौड़ाकर सड़क से दूर भगाती रही। संवाद