फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंस नहलाने गए चौकीदार की नहर में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भैंस नहलाने गए चौकीदार की नहर में डूबने से मौत
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के धरमौली नहर में सोमवार को चौकीदार का शव उतराता हुआ मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। श्यामदेउरवा क्षेत्र के धरमौली निवासी इंद्रासन यादव (58) रविवार शाम को भैंस नहलाने के लिए नहर पर गया था। बताया जा रहा है कि नहर में पैर फिसलने के कारण नहर में गिर गया। शाम को जब चौकीदार घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसका खोजबीन की। सुबह 9 बजे चौकीदार इंद्रासन यादव का शव धरमौली बड़ी नहर में उतराता हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी परतावल को दिया। थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें