राम अधार की मौत के बाद घटना स्थल पर लगी भीड़।संवाद
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के स्वतंत्रता सेनानी नगर निवासी 70 वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नगर पंचायत परतावल निवासी राम अधार (70) का अपने सगे भाई से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसको लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। हाल ही में कुछ दिन पहले भी दोनों में विवाद हुआ था। मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में राम अधार की मौत हो गई। परिजन उनके भाई पर हत्या का आरोप लगाने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद