फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, केस

Fri, 05 Jan 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल कप्तानगंज मार्ग पर स्थित धरमौली के पास बाइक की ठोकर से घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के धरमौली निवासी कैलाश यादव 55 अपने दो वर्षीय नाती के साथ बुधवार की शाम को धरमौली में रोड पार कर रहे थे कि परतावल से कप्तानगंज की तरफ जा रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें ठोकर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे सीएचसी परतावल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन कैलाश यादव को लेकर एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां बृहस्पतिवार की शाम 6 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन उनका शव लेकर परतावल पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ने मामले में केस दर्ज करने की बात ही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें