फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Thu, 25 May 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पनियरा। मुजुरी-पनियरा मार्ग स्थित बेलहिया के पास मंगलवार की देर रात ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आने से गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मोहनाग निवासी बाइक सवार रामरूप यादव (22) की मौत हो गई है। बाइक पर बैठे विकास पासवान (20) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, रामरूप यादव बाइक से अपने दोस्त के शादी समारोह में शामिल होने पनियरा गए थे। रात करीब 12 बजे बरात में शमिल होकर दोस्त विकास पासवान के साथ घर आ रहे थे। डिंगुरी गांव के बेलहिया के पास टैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ जाने से रामस्प की मौत हो गई। विकास पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि टैक्टर ट्राॅली मालिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें