फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सेना के जवान की मौत से गम में डूबे परिजन

Mon, 22 May 2023 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेश की पंजाब के भठिंडा में थी तैनाती, करंट लगने से मौत होने की बात कही जा रही है
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
मुजुरी/पनियरा। नगर पंचायत पनियरा के कृष्णा नगर वार्ड के निवासी आर्मी के जवान दिनेश सिंह (32) की रविवार को पंजाब के भठिंडा आर्मी कैप में मौत हो गई है। जवान की मौत की सूचना आर्मी के अधिकारी ने मृतक के बड़े भाई उमेश सिंह को मोबाइल फोन पर दी। सूचना सुनकर परिजन शोक में डूब गए।
नगर पंचायत पनियरा के कृष्णा नगर वार्ड निवासी दिनेश सिंह वर्ष 2010 में आर्मी में भर्ती हुए थे। वर्तमान में पंजाब के भठिंडा में तैनाती थी। पत्नी अल्पना सिंह भी साथ में रहती थीं। रविवार को दिन में करीब 10 बजे आर्मी कैंप से सीओ रैंक के अधिकारी ने फोन करके बताया कि दिनेश सिंह को करंट लगा है। उन्हें आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद दोबारा फोन आया कि उनकी मौत हो गई। दिनेश ने शनिवार की रात में अपनी माता मेवाती व भतीजी खुशी से मोबाइल फोन पर बात की थी। थोड़ी देर बाद यह कहकर फोन काट दिया कि आधे घंटे बाद फोन करेंगे। दोबारा फिर फोन नहीं आया तो रविवार को दिन में लगभग :30 बजे भतीजी खुशी ने फोन मिलाया, लेकिन उधर से फोन काट दिया गया। कुछ ही घंटे बाद जवान के मौत की सूचना आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें