फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध हाल में वृद्ध की मौत, हत्या की आशंका

Wed, 11 Jan 2023 04:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

मोतीलाल गुप्ता के चार पुत्रों में एक बेटे की दस वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। सबसे छोटा बेटा संतोष गुप्ता सऊदी अरब में एक प्राइवेट संस्थान में नौकरी करता है। बड़ा बेटा रामकृपाल गुप्ता पैतृक गांव देवीपुर में खेती करता है। एक बेटा सदानंद गुप्ता सतगुर बाजार में दुकान चलाता है। भाइयों में सतगुर बाजार में स्थित मकान के बंटवारे का विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
मोतीलाल (फाइल फोटो) - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के सतगुर बाजार के मोतीलाल (80) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके बड़े पुत्र रामकृपाल गुप्ता ने भाई पर पिता की हत्या का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मोतीलाल गुप्ता के चार पुत्रों में एक बेटे की दस वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। सबसे छोटा बेटा संतोष गुप्ता सऊदी अरब में एक प्राइवेट संस्थान में नौकरी करता है। बड़ा बेटा रामकृपाल गुप्ता पैतृक गांव देवीपुर में खेती करता है। एक बेटा सदानंद गुप्ता सतगुर बाजार में दुकान चलाता है। भाइयों में सतगुर बाजार में स्थित मकान के बंटवारे का विवाद चल रहा है। सदानंद और रामकृपाल में कई बार मारपीट भी हो चुकी है।

बताया जा रहा है सदानंद गुप्ता अपने पिता पर दूसरे भाई को मकान नहीं देने का दबाव बना रहे थे। इस मुद्दे पर पिता-पुत्र में मारपीट और कहासुनी भी चुकी है। सोमवार शाम को सतगुर बाजार में स्थित मकान में मोतीलाल की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, भाई सदानंद ने आरोप को बेबुनियाद करार दिया है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें