बेला चौराहे के पास दुर्घटना में घायल युवक की मौत
बृजमनगंज। थाना क्षेत्र के उस्का मार्ग पर बेला चौराहे के पास बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र शेषपुर निवासी सुनील उर्फ सूरज त्रिपाठी (26) बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे घर से अपनी बाइक से उस्का जा रहे थे। बेला चौराहे के वह पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। सूचना पाते ही स्थानीय पुलिस पहुंची। गंभीर रूप से घायल सुनील उर्फ सूरज त्रिपाठी को सीएचसी बृजमनगंज ले गई। चिकित्सक ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया। बाइक चालक हेलमेट पहना था। थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने मामले में तहरीर मिलने की पुष्टि की। संवाद