दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
पनियरा। दुर्घटना में घायल वृद्ध की बुधवार की देर रात गोरखपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पनियरा थाना क्षेत्र बहरामपुर गांव के उग्रह टोला निवासी चंद्रभान(55) बीते दिनों साइकिल से घर जा रहे थे। मोटरसाइकिल की चपेट में आने से घायल हो गए थे। उन्हें गंभीर हालत देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कॉलेज में हालत बिगड़ने पर परिजनों ने प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। बुधवार की देर रात में उनकी मौत हो गई। गोरखपुर से परिजन शव को पनियरा थाने पर लाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इसकी पुष्टि प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने की। संवाद