सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
नवलपरासी (नेपाल)। पश्चिमी नवलपरासी के बडे़रा में बृहस्पतिवार रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। पूर्व पश्चिम राजमार्ग अंतर्गत सुनवल 13 बडे़रा में नारायनघाट से बुटवल की तरफ आ रही कार की चपेट में साइकिल सवार आ गया। उसे बुटवल स्थित लुम्बनी सिटी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान रमेश शाही निवासी बडे़रा के रूप में हुई। कार व चालक को प्रहरी ने कब्जे में ले लिया है। सुनवल इलाका प्रहरी कार्यालय द्वारा इसकी जानकारी दी गई।