ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
बृजमनगंज। रेलवे स्टेशन लेहड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। ग्राम सभा दुबौलिया टोला हरपुर निवासी रमजान (27) बुधवार को अपनी बहन के घर जा रहे थे। रेलवे स्टेशन लेहड़ा पर दोपहर बाद करीब 1 बजे डेमो ट्रेन पर चढ़ते समय उह्वका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। रमजान की मौके पर ही मौत हो गई। चौकी इंचार्ज लेहड़ा डीके पांडेय ने मौत होने की पुष्टि की। संवाद